{"_id":"6272ca7d532dfa6f4f5db9ba","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-in-drug-de-addiction-center-sonipat-news-rtk6457174126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
खरखौदा । सोनीपत मार्ग स्थित नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे युवक की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उसके शरीर पर खरोंच व चोट के निशान मिले हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
करनाल के गांव पूंडरी के रामपाल (35) को परिजन 30 अप्रैल को खरखौदा के नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ कर गए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ सदस्य रामपाल को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर खरोंच व चोट के निशान भी थे। सूचना पाकर मृतक रामपाल का भाई जयपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और पुलिस को मामले की शिकायत दी। जयपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर वह मामले में कार्रवाई चाहता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और जांच शुरू कर दी है। उधर, नशा मुक्ति केंद्र के प्रोग्राम ऑफिसर निखिल का कहना है कि रामपाल को नशा ना मिलने के कारण परेशानी हो रही थी, जिसके चलते ही वह पलंग से भी नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई।
वर्जन
युवक के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई चाहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा