{"_id":"62c9cb4adfff447a6f79d088","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-canal-sonipat-news-rtk6518800108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव भावड़ और घड़वाल के बीच बुटाना नहर में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया। बरोदा थाना पुलिस ने नहर से युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
जींद में गांव लिजवाना कलां का आशीष फिलहाल गांव घड़वाल में अपने मामा के यहां रहता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे आशीष (18) और दो किशोर गांव भावड़ से घड़वाल के बीच से गुजर रही बुटाना नहर में नहाने गए थे। आशीष नहाने के लिए नहर में उतरा तो वह पानी के तेज बहाव से डूब गया। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज लठवाल पुलिस की टीम के साथ और गांव घड़वाल से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने नहर में आशीष की तलाश की। शनिवार को बरोदा हलका से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों से बातचीत करके नहर में पानी का स्तर कम कराया। इसके बाद आशीष की दोबारा तलाश शुरू की गई। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नहर से आशीष का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी नीरज लठवाल ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।