फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after bike collides with tractor-trolley.

Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike collides with tractor-trolley.

विज्ञापन
गन्नौर। गुमड़ से गन्नौर आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में घायल डबरपुर निवासी संदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता अंग्रेज सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनके बड़े बेटे संदीप 21 अगस्त की देर शाम बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। गुमड़ से गन्नौर की ओर पहुंचने पर सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा था और बुलडोजर से ट्राली में मिट्टी डाली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर और संकेतक नहीं लगे थे और सड़क पर अवरोध बना हुआ था। इसी दौरान संदीप की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में घायल संदीप को उपचार के लिए बीपीएस खानपुर में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed