{"_id":"64cd4d72f9abcc4e190fd5e4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-trolley-sonipat-news-c-197-1-snp1001-4034-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्राला की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्राला की चपेट में आकर युवक की मौत
Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत गांव सैदपुर में रोड़ी-डस्ट के स्टॉक पर ट्राला की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों के बयान पर खरखौदा पुलिस ने ट्राला चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झज्जर के गांव छारा फिलहाल सोनीपत निवासी कपिल ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनके परिवार के वीरेंद्र को उनका पड़ोसी ट्राला चालक राजेश अपने साथ लेकर गया था। वीरेंद्र की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके दादा के पास चालक की पत्नी ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। राजेश के पास फोन किया तो उसने बताया कि वह ट्राला लेकर सैदपुर स्थित रोड़ी-डस्ट के स्टॉक पर गया था। उनके साथ वीरेंद्र भी था। ट्राले की चपेट में आने से वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तो उसने दम तोड़ दिया। कपिल का कहना है कि उनके पूछने पर चालक राजेश ने उन्हें बताया कि ट्राला मालिक ने उन्हें सहायक नहीं दिया है। वह ट्राला अकेले ही चलाता है। इसके बाद चालक वीरेंद्र के शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। कपिल ने चालक व ट्राला मालिक के खिलाफ खरखौदा थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।