फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after being hit by train, not identified

Sonipat News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत से जींद रेल मार्ग पर जटवाड़ा अंडरपास के नजदीक ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेश ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि सोनीपत से जींद जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 30-35 है और उसके हाथ पर अंग्रेजी में जोंगेंद्र सिंह गुदा हुआ है। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल भेज पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिला शव
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर प्रतिक्षालय के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति मृत मिला। मृतक की उम्र करीब 50-55 वर्ष आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर यहीं भीख मांगता था। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में टीसीडी और उसके नीचे टीडीडी लिखा हुआ है। इनके नीचे टैटू गुदा है। हाथ में कड़ा व घड़ी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोनीपत-जींद रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी, वहीं स्टेशन पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। शवों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed