फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth caught breaking the shutter of the shop, confessed to three incidents

दुकान का शटर तोड़ रहा युवक दबोचा, तीन वारदात कुबूलीं

Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth caught breaking the shutter of the shop, confessed to three incidents
गीता भवन चौक के पास से चोरी के लिए दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे युवक को दुकानदारों ने दबोच लिया। उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी की पहचान मोहल्ला कोट निवासी सोनू उर्फ गंटू के नाम से हुई है। आरोपी ने चोरी की तीन वारदात कुबूल की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कलां निवासी अमित कुमार ने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को बताया कि उसकी गीता भवन चौराहे पर दुर्गा किराना स्टोर के नाम से दुकान है। उनका मकान भी दुकान भी पीछे ही है, जिसमें वह रहते हैं। रविवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके घर पर चले गए थे। रात में सवा आठ बजे एक परिचित ने फोन कर उनको बताया कि कुछ युवक आपकी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर वह दुकान पर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई नहीं था। इस पर वह घर आ गए। उन्होंने अपने आसपास के लोगों और पड़ोसी दुकानदारों को सतर्क कर दिया। रात में करीब साढ़े दस बजे उनको दुकान का शटर बजने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि एक युवक लोहे की रॉड से दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने पड़ोसी दुकानदारों और अपने आसपास रहने वालों को मैसेज करके मौके पर बुला लिया। उन्होंने घेरकर रॉड सहित युवक को दबोच लिया। युवक ने बताया कि वह मोहल्ला कोट का रहने वाला सोनू है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

चोरी के आठ मामलों में रहा है नामजद
ओल्ड सिटी चौकी पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ गंटू ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 दिन पहले भी गीता भवन चौक पर तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहां से उन्होंने करीब एक लाख की नकदी और सामान चोरी किया था। पुलिस ने उससे 800 रुपये बरामद किए हैं। वहीं आरोपी ने बताया कि इससे पहले वह चोरी की आठ वारदात में लिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल ढाबे से किसान का बैग चोरी
मोहित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह झज्जर जिले के गांव जोंधी का रहने वाला है। उसने मशरूम का प्लांट लगाया हुआ है। वह रविवार को काम के सिलसिले में सोनीपत में आया थ। वह मुरथल में एक ढाबे पर पराठा खाने के लिए चला गया। वहां पर किसी ने बाइक से उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में आठ हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed