फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth beat up street vendor

Sonipat News: युवकों ने रेहड़ी संचालक को पीटा

Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth beat up street vendor
गोहाना। गिलास से मुंह लगाकर पानी पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने पानीपत रोड स्थित बाईपास के पास एक रेहड़ी संचालक की पिटाई कर दी। शहर थाना गोहाना की पुलिस ने रेहड़ी संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरियापुर काॅलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह पानीपत रोड स्थित बाईपास के पास जलजीरा की रेहड़ी लगाते हैं। शुक्रवार को दो युवक उनकी रेहड़ी पर आए थे। उनमें से एक युवक ने कैंपर से गिलास में पानी लिया और मुंह लगाकर पीने लगा। गिलास को मुंह लगाने से मना कर दिया। इस पर युवक उन्हें गाली गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया था। अगले दिन युवक अपने कई साथियों के साथ उसके पास आया और मारपीट करने लगे। झगड़े को देखकर रेहड़ी लगाने वाले दूसरे लोग और राहगीर एकत्रित हो गए। इस पर युवक बाइकों पर बैठकर भागने लगे। एक युवक बाइक से पीछे बैठने की कोशिश करते समय गिरकर घायल हो गया। युवकों ने अपना नाम कार्तिक व अंकुश बताया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed