फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth angry over teacher's murder, took out a procession and demanded justice

Sonipat News: शिक्षिका की हत्या से आक्रोश में युवा, जुलूस निकाल कर मांगा न्याय

Tue, 19 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth angry over teacher's murder, took out a procession and demanded justice
फोटो 10: सोनीपत के गोहाना शहर में ​शि​​क्षिका के लिए न्याय की मांग को लेकर जुलूस निकालते युवा।
गोहाना। भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या से लोगों के बीच रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विद्यार्थियों और युवाओं ने सड़क पर उतरकर मनीषा के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारोपियों की पहचान कर फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधान चामरा, विजय, अर्पित ने कहा कि मनीषा 11 अगस्त को घर से निकली थीं। दो दिन बाद उनका शव दूसरे गांव के खेत में मिला था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दे। विद्यार्थी गोहाना बस स्टैंड पर एकत्रित होने के बाद प्रदर्शन करते हुए शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में अर्पित गोहाना, विजय मलिक, कृष, हर्ष मलिक, सावन अटकान, हर्ष देशवाल व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed