{"_id":"68f7d75d0e7122ed3602ba74","slug":"youth-and-social-organizations-will-participate-in-run-for-unity-on-31st-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144047-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा व सामाजिक संगठन 31 को रन फॉर यूनिटी में भाग लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा व सामाजिक संगठन 31 को रन फॉर यूनिटी में भाग लेंगे
Wed, 22 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त व अन्य अधिकारी। स्रोत: सूचन
सोनीपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाग लेंगे ।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश जन-जन तक पहुंचा है। इसमें जिले के सभी खिलाड़ियों, युवाओं तथा सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुडे लोगों को शामिल किया जाए।
उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को निर्देश दिया कि रन फॉर यूनिटी का आयोजन 31 अक्तूबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। इसलिए स्थान व रूट का चयन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाएं। रन फॉर यूनिटी मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, यातायात, चिकित्सा व सफाई आदि व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं के हाथों में तिरंगा होना चाहिए इसलिए उन्हें तिरंगा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आपसी समन्वय से तैयारी करें, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे।
युवाओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान और उनकी तरफ से एक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीआईओ विशाल सैनी मौजूद रहे।