{"_id":"693dd82e0e62ecf3230bc15e","slug":"youth-and-his-friend-attacked-by-stopping-car-fir-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146653-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार रोककर युवक और उसके दोस्त पर हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार रोककर युवक और उसके दोस्त पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव असावरपुर में कार रोककर युवक और उनके दोस्त पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव असावरपुर निवासी किसान साहिल ने राई थाना पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त गांव के ही सन्नी के साथ कार में सवार होकर गांव राई से घर लौट रहे थे। जब वह गांव में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक एक कार सवार ने अपनी कार आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया।
उसमें सवार दो-तीन युवक नीचे उतरे और डंडों से उसकी कार का आगे का शीशा तोड़ने लगे। जान बचाने के लिए वह कार पीछे कर भागने की कोशिश करने लगे तो तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार ने रास्ता रोक लिया। स्विफ्ट कार से प्रदीप व उसके साथ सुमित और टोनी तथा तीन-चार अन्य युवक उतरे।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रदीप के हाथ में लोहे की रॉड थी, जबकि अन्य के पास लाठी-डंडे थे। प्रदीप ने कार की चाबी निकाल ली और उन्हें जबरन नीचे उतारकर सिर पर रॉड से वार किया। आरोपियों ने पिछले महीने हुई कहासुनी का बदला लेने की बात कहते हुए उनके और उन्हें बचाने आए दोस्त सन्नी के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।