{"_id":"66881e1dd4b9eb076f0d22f8","slug":"youth-accused-of-attack-with-glass-bottle-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120760-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक पर कांच की बोतल से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक पर कांच की बोतल से हमले का आरोप
Fri, 05 Jul 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jul 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत) । गांव कंवाली में एक युवक पर कांच की बोतल से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया। हमले का आरोप युवक के मामा की फैक्टरी में कार्यरत ट्रैक्टर चालक पर है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के नजफगढ़ स्थित पपरावट निवासी विकास ने बताया कि वह मंडोरी स्थित अपने ननिहाल में रहते हैं, जहां पर उनके मामा ने इंटरलाॅकिंग टाइल बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। जहां से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में टाइल लोड कर भेजी गई थीं, लेकिन गांव के बाहरी छोर पर ही ट्राॅली धंस गई। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और दूसरे ट्रैक्टर चालक को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि वह फोन पर उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब वह उसके गांव कंवाली गए और उसकी बहन से चालक संजू के बारे में पूछ ही रहे थे कि उसने उन्हें घर से बाहर बुला लिया। वह संजू के घर से बाहर निकले तो आरोपी ने कांच की बोतल उनके सिर और कान के पास मारी। इससे वह घायल होकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गया। संवाद