फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young people drowned in the canal

नहाते समय नहर में डूबा युवक, तलाश न होने पर लोगों ने लगाया जाम

Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
young people drowned in the canal
अजय फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गांव बुसाना निवासी एक युवक जींद जिले के गांव सिवानामाल के पास सुंदर ब्रांच नहर में नहाते समय डूब गया। युवक का सुराग न लगने और नहर में पानी का बहाव कम न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जींद रोड पर जाम लगा दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बुटाना ब्रांच व सुंदर ब्रांच नहर में पानी का बहाव कम करने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे बरोदा हलका से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व एसडीएम प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को समझा जाम खुलवाया। इसके साथ ही छात्र की तलाश करने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

गांव बुसाना निवासी अजय (22) गोहाना शहर में एक कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग लेता है। वह वीरवार को अपने साथियों के साथ सोनीपत क्षेत्र से सटे जींद के गांव सिवानामाल के पास सुंदर ब्रांच में नहाने के लिए गया था। वहां दोपहर बाद करीब तीन बजे वह पुल से निकल पानी के तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन शुक्रवार तक उसका सुराग नहीं लगा। ऐसे में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिजन व ग्रामीण सोनीपत जिले की सीमा से सटी बुटाना ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचे और गोहाना-जींद रोड को जाम कर दिया। परिजनों ने जींद प्रशासन पर छात्र की तलाश व नहर का पानी कम न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दो नहरों का पानी कम करने की मांग की
दरअसल, सिवानामाल से थोड़ा आगे चल कर सुंदर ब्रांच से बुटाना ब्रांच निकलती है। सुंदर ब्रांच जींद और बुटाना ब्रांच सोनीपत जिले के गांव से गुजरती है। ग्रामीणों को आशंका है कि अजय सुंदर ब्रांच में पानी के साथ आगे चला गया। ऐसे में उन्होंने जींद रोड पर जाम लगाते हुए दोनों नहरों में पानी कम करने और गोताखोरों को बुला कर युवक की तलाश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम
जींद रोड पर जाम की सूचना मिलने पर बरोदा हलका से विधायक इंदुराज नरवाल, गोहाना के एसडीएम प्रदीप कुमार, जींद में सफीदों के एसडीएम आनंद शर्मा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन पुनीत, एसडीओ राजीत व बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह मौके पर पहुंचे। विधायक इंदुराज नरवाल ने अधिकारियों से दोनों ब्रांच में पानी कम करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की, जिसके बाद सफीदों में एंटा हेड से पानी को डायवर्ट किया गया। विधायक ने जींद के उपायुक्त नरेश नरवाल से फोन पर बातचीत करके युवक के परिवार की मदद करने को कहा। छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया। वहीं विधायक व अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला। इस कारण रोड यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed