{"_id":"650c9cef0121cff6cc0fd2f6","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-fight-between-two-parties-three-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-6441-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो पक्षों के झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो पक्षों के झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन घायल
Fri, 22 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो :38: गांव दातौली में हुए झगड़े के बाद अस्पताल में जांच करने पहुंचे एसीपी गोरखपाल राणा व अन
गन्नौर। गांव दातौली में खेल स्टेडियम के पास दो पक्षों के झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले में दूसरे पक्ष के तीन युवक भी घायल हुए हैं। अस्पताल में पहुंचे मृतक के पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसकी वजह से पुलिस को बुलाना पड़ा।
गांव दातौली निवासी साहिल वीरवार को रात करीब नौ बजे गांव के खेल स्टेडियम की तरफ गया था। वहां पर उसके गांव के अजय, यश, वंश व उनके 10-15 साथियों से झगड़ा हो गया। झगड़े में साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के अजय को भी धारदार हथियार लगे हैं। वहीं यश व वंश को भी चोट आई है। अजय को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहीं उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। घायल वंश और यश का उपचार चल रहा है। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। दूसरे पक्ष के घायलों पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें रोका। चार थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा ने कहा कि दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका था। इसी रंजिश के चलते उनमें फिर से झगड़ा हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।