{"_id":"66d0c2b09a9bb2c3610a1984","slug":"young-man-ran-away-after-cheating-millions-of-rupees-by-luring-profit-in-mobile-business-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123702-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल के व्यापार में मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी कर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल के व्यापार में मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी कर भागा युवक
Fri, 30 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन चौक के पास मोबाइल की शॉप चलाने वाले सेक्टर-15 निवासी दुकानदार के साथ जान पहचान व विश्वास बनाकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी करीब 45 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान व पांच लाख रुपये नकद लेकर भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि युवक के माता-पिता से रुपये मांगे तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कई अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-15 निवासी राजीव धवन ने बताया कि धवन मोबाइल के नाम से गीता भवन चौक के पास मोबाइल की दुकान चलाते हैं। सुजान सिंह पार्क के पास मोबाइल की दुकान चलाने वाले हार्दिक से लंबे समय से उनका लेनदेन था। हार्दिक ने उनका भरोसा जीत लिया था। हार्दिक ने कुछ दिन पहले उनसे कहा कि उनका व्यापार अच्छा चल रहा है। वह सोनीपत व अन्य शहरों में बेहतर कीमत पर मोबाइल बेच कर ज्यादा कमाई कर सकते हैं और मुनाफा आपस में बांट सकते हैं। इस पर राजीव धवन ने विश्वास कर उसे करीब 45 लाख रुपये के मोबाइल और समान दे दिए। इसके अलावा आरोपी ने राजीव धवन से करीब 5 लाख रुपये नकद भी लिए। आरोपी पर राजीव का कुल बकाया 50 लाख 17 हजार 130 रुपये हो गए। आरोप है कि राजीव की दुकान पर आरोपी जब भी आता था तो अपनी माता या पिता को साथ लेकर आता था। काफी समय तक जब आरोपी ने मुनाफे के पैसे नहीं दिए तो राजीव ने उसे टोकना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी हार्दिक हर बार बहाना बनाकर टाल देता था। जब फोन कॉल्स व मैसेज के जवाब भी देने बंद कर दिए तो वह आरोपी की दुकान पर गया, लेकिन उसकी दुकान बंद मिली। उन्हें पता चला कि आरोपी ने कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह विश्वास बनाकर ठगी की है और अब वह भाग गया है। पीड़ित राजीव आरोपी के घर पर पैसे मांगने गए तो वहां मौजूद आरोपी के माता-पिता ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी हार्दिक व उसके माता-पिता पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तीन अन्य दुकानदारों के साथ भी की गई ठगी
राजीव धवन ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने आरोपी हार्दिक के बारे में अन्य दुकानदारों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने बसंत इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल संसार के अमिल तनेजा, लक्की मल्होत्रा के साथ भी इसी तरह की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी की तलाश कर उन्हें उनके रुपये व सामान दिलवाया जाए।
विज्ञापन
गीता भवन चौक के पास मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार ने ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी के माता-पिता पर धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- सतबीर, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत