{"_id":"62892fbcccf8d5307367e25a","slug":"young-man-hanged-his-life-case-on-five-sonipat-news-rtk647338876","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगा दी जान, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगा दी जान, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना(सोनीपत)। गांव गंगाना में एक युवक ने घर पर फंदा लगा कर जान दे दी। युवक की चाची ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह रस्सी पर लटका मिला। युवक की मां की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर आत्महत्या को विवश करने का केस दर्ज किया गया है।
गंगाना गांव की ओमपति ने बताया कि 17 मई को गांव की ही सुमन, बीरो, कार्तिक, मनप्रीत और सत्यवान ने उसकी पिटाई की थी। इस पर उसके बेटे बंटी (37) ने फोन करके पुलिस को बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने बंटी को केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे बंटी मानसिक रूप से परेशान हो गया था। उसकी देवरानी प्रकाशी घर पर आई और उसने कमरे का दरवाजा खोला तो बंटी रस्सी के साथ लटका हुआ था। रस्सी काटकर बंटी को उतारा और पुलिस को सूचना दी। बरोदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। ओमपति की शिकायत पर पुलिस ने सुमन, बीरो, कार्तिक, मनप्रीत और सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुटाना चौकी प्रभारी अनिल ने कहा कि एफएसएल की टीम ने निरीक्षण किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।