फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ruchi and Pooja showcased their strength at the National Powerlifting Championships, earning the title

Sonipat News: रुचि और पूजा ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दिखाया दमखम, बनीं ‘स्ट्रांग वुमेन ऑफ इंडिया’

Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ruchi and Pooja showcased their strength at the National Powerlifting Championships, earning the title
- रुचि ने 100 और पूजा ने 95 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल किया खिताब
विज्ञापन

- जिम के 21 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते
फोटो 37: करनाल के असंध में हुई राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिताब विजेता रुचि और पूजा अपने साथी खिलाड़ियों के साथ। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रुचि और पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘स्ट्रांग वुमेन ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में दमखम दिखाकर यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही जिम के 21 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते। उनकी सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है।
करनाल के असंध में 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रुचि ने मास्टर कैटेगरी के 56 किलो भार वर्ग में 100 किलो वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पूजा ने सीनियर कैटेगरी के 86 किलो भार वर्ग में 95 किलो वजन उठाकर अपनी ताकत का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई। जिम के 21 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते। वी द जिम के संचालक एवं कोच विशाल मलिक ने रुचि और पूजा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed