फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man arrested along with female friend on charges of defrauding 98.50 lakh.

Sonipat News: 98.50 लाख की ठगी के आरोप में महिला मित्र संग युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested along with female friend on charges of defrauding 98.50 lakh.
रोहतक। चिन्योट कॉलोनी की युवती निशा रानी को तहसीलदार लगवाने के नाम पर 98.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने जिले के जिंदरान के रॉबिन को महिला मित्र आदिति संग दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि आरोपी रॉबिन 29 साल की उम्र में दो शादियां करने के बाद आठ महिलाओं के साथ लिव-इन में रह चुका है।
विज्ञापन

आरोपियों ने निशा को तहसीलदार लगवाने का फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया था। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी रॉबिन को चार दिन और आदिति को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि सोनीपत के गांव बड़ौली, हाल चिन्योट कॉलोनी निवासी निशा रानी ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी पहचान रोहतक की देव कॉलोनी निवासी आदिति से एक परिचित के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आदिति ने उससे दोस्ती बढ़ाई और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया। आरोपियों ने दावा किया कि उनके एचपीएससी और अन्य सरकारी विभागों में अच्छे संपर्क हैं और वे सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। मार्च से जून 2025 तक कुल 98.50 लाख रुपये ले लिए। इसमें साढ़े 48 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे गए थे।
ठगी में अदिति के अलावा जिंदरान निवासी रॉबिन भी शामिल है। आरोप है कि आदिति अपने मित्र जिंदरान निवासी रॉबिन के माध्यम से नौकरी लगवाने का झांसा देती थी। रॉबिन अपने आपको सेना से रिटायर्ड अधिकारी और हाल में एचपीएससी का अधिकारी बताता था।
आरोपियों ने पैसे लेकर निशा को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। अन्य लोगों को नौकरी लगवाने के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। नौकरी न लगने पर निशा ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की। इसके लिए बैंक का रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगाले गए। अब आरोपियों को दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया गया है।
-----
पहली पत्नी की हो चुकी है मौत, शान-शौकत दिखाकर देता है प्रेम का झांसा
जांच अधिकारी ने बताया कि रॉबिन से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने पहली शादी महाराष्ट्र के नागपुर निवासी त्रिवेणी से की थी। छह साल पहले पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद भिवानी चुंगी की युवती से शादी की। इसके बाद वह जयपुर, अंबाला और दूसरी जगहों पर करीब आठ महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका है। आरोपी ने कई युवतियों संग लिव-इन के दस्तावेज भी बनवा रखे हैं। आरोपी महिलाओं को बताता था कि वह आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी हैं और अब प्रशासन में उसकी अच्छी पकड़ है।

वर्जन
आरोपी रॉबिन और आदिति को दिल्ली के नांगलोई से 98.50 लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी दो शादियां करने के बाद आठ महिलाओं संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका है। आरोपी से ठगी गई राशि बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।
- विनोद कुमार, जांच अधिकारी, आर्य नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed