फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on Tiger Shroff Two more accused arrested from Sonipat

टाइगर श्रॉफ पर हमला: सोनीपत से दो और आरोपी गिरफ्तार, भूमिका मिलने पर समीर को पकड़ा, जतिन को भी किया गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Akash Dubey Updated Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने सोनीपत से समीर और जतिन को गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया। अब तक सोनीपत के सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Attack on Tiger Shroff Two more accused arrested from Sonipat
आरोपियों को ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में सोनीपत कनेक्शन लगातार गहराता जा रहा है। मामले में सोनीपत से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत एसटीएफ की मदद से गांव देवडू निवासी समीर और खरखौदा के सांपला मार्ग निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है। दोनों को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के लिए लाया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया और रात को ही मुंबई रवाना हो गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार समीर और जतिन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस और सोनीपत एसटीएफ की टीमें सक्रिय रहीं। मुंबई पुलिस की तीन टीमें जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापा डाल रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के आपसी संपर्क, उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार समीर ने ही अनिल पंडित से रेहान की बातचीत कराई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पंजाब के अमृतसर से 14 अक्तूबर को हथियार दिलवाकर लेकर आने में जिस कार का प्रयोग हुआ जतिन उसे लेकर गया था। इसके लिए पांच हजार रुपये किराया तय हुआ था। जतिन की साहिल नाम के युवक से स्कूल के समय से दोस्ती है। साहिल खरखौदा के एक ढाबे पर काम करता है। इसी ढाबे पर कुणाल का भी आना-जाना था। इसी दौरान जतिन और कुणाल का संपर्क हुआ था। आरोप है कि अमृतसर से हथियार लाने के बाद उन्हें सोनीपत पहुंचाया गया और फिर ट्रेन के रास्ते मुंबई ले जाया गया। पुलिस इन संबंधों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत के सात आरोपी अब तक गिरफ्तार
मामले में अब तक सोनीपत जिले के सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें रेहान, गोहाना का नाबालिग, कुणाल, सुमित, समीर, अंकित और जतिन शामिल हैं। साथ ही दो युवती रात को दिल्ली से गिरफ्तार की गई थी। वह बहालगढ़ क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। हालांकि देर शाम तक स्थानीय पुलिस को उनके किराए के कमरे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।


रेहान की मां ने गोहाना के युवक पर जड़े आरोप
मामले में आरोपी रेहान की मां शमसीदा ने गोहाना क्षेत्र के एक युवक पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है। शमसीदा के अनुसार युवक आर्थिक रूप से कमजोर और कम उम्र के लड़कों को अपराध में शामिल कर उन्हें हथियार मुहैया कराता है। आरोप है कि रेहान की जमानत कराने का झांसा देकर उसने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भी लिए थे। एक अन्य नाबालिग आरोपी के पिता ने भी युवक के संपर्क में आने के बाद बेटे के घर छोड़ने की बात कह चुके हैं। उन्होंने युवक और उसके नेटवर्क की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि वह पहले भी कुछ मुकदमों में नामजद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed