फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   You will be introduced to the culture of Bihar in Sneh Milan

Sonipat News: स्नेह मिलन में बिहार की संस्कृति से होेंगे रूबरू

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
You will be introduced to the culture of Bihar in Sneh Milan
फोटो 14: जिला संयोजक निरंजन। संवाद
सोनीपत। भाजपा की ओर से 23 मार्च को बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर सेक्टर-6 स्थित हैबिटेट क्लब में एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद व बिहार के पूर्व विधान परिषद के सदस्य रजनीश कुमार होंगे। कार्यक्रम में बिहार से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। लोगों को बिहार के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यक्रम के लिए जिलास्तर पर समितियों का गठन किया है। सोनीपत की समिति में पार्षद निरंजन को संयोजक, राज नारायण सिंह, संजय ठेकेदार, शंकर शास्त्री व अभिमन्यु पटेल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। निरंजन ने बताया कि बिहार के करीब 2 करोड़ लोग देश के विभिन्न प्रदेशों में रहते हैं। ऐसे में इन प्रवासियों से संपर्क स्थापित करने व बिहार की संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए हर प्रदेश में 22 से 30 मार्च तक 9 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से बिहार के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों की ओर से देशभर में प्रवासियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक निरंजन ने बताया कि हरियाणा में 23 मार्च को सात जिलों सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित होगा। कार्यक्रम में छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 400 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed