फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   yogeshwar dutt, rio olympics, yogeshwar dutt village, yogeshwar dutt home, gohana, sonipat

म्हारे ‘सुल्तान’ के हर दांव पर फूटेगा बम, छूटेगा पटाखा

Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
yogeshwar dutt, rio olympics, yogeshwar dutt village, yogeshwar dutt home, gohana, sonipat
हुक्के की गुडग़ुहाहट पर योगेश्वर की चर्चा करते ग्रामीण। हरियाणा डीएसपी की वर्दी में योगेश्वर दत्त। - फोटो : amar ujala
रियो ओलंपिक में रविवार की शाम पूरे देश की निगाहें म्हारे ‘सुल्तान’ योगेश्वर दत्त पर होंगी। साक्षी-सिंधु के कांस्य और सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत को गोल्ड का इंतजार है। योगी इस इंतजार को खत्म करेंगे ऐसी सभी को उम्मीद है। इसी उम्मीद में योगेश्वर के पैतृक गांव भैंसवाल कलां में जश्न मनाने की तैयारी चल रही है। ग्रामीण मानकर चल रहे हैं योगी गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे। मैच देखने के लिए पंचायत की ओर से गांव में 8 गुणा 10 फुट की स्क्रीन लगाई गई है, जहां दोनों पानों के ग्रामीण बैठकर योगेश्वर के दांव-पेच देखेंगे। बिजली की समस्या के कारण मैच का मजा किरकिरा न हो, इसके लिए निगम के एसई ने अधिकारियों को हिदायत दी है।
विज्ञापन


2012 में कांस्य पदक जीत चुके योगेश्वर दत्त का मुकाबला रविवार शाम को शुरू होगा। योगेश्वर के गांव भैंसवाल कलां में मैच देखने के लिए भारी उत्साह है। ग्रामीणों को विश्वास है कि म्हारा सुल्तान इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही आएगा। योगी के मैच के दौरान जोश भरने के लिए गांव की दोनों पंचायत, बावला व मिठाना पाना ने मिलकर एक बड़ी स्क्रीन गली में लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बिजली के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


अब की बार तो स्वर्ण पदक पर होगा कब्जा
ग्रामीण सत्यप्रकाश ने कहा कि अब की बार योगेश्वर से पूरे गांव ही नहीं पूरे देश को स्वर्ण पदक की आस है। उन्हें विश्वास है कि योगेश्वर अब की बार जरूर स्वर्ण पदक जीतेगा। इसके लिए पूरा देश दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लाएगी योगी की मेहनत
ग्रामीण राकेश पहलवान को विश्वास है कि अबकी बार योगेश्वर स्वर्ण पदक लेकर गांव लौटेगा। पूरे देश की दुआ उसके साथ हैं। स्वर्ण पदक के लिए योगेश्वर ने काफी मेहनत की है और उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

जीत पर मनेगी गांव में दिवाली
ग्रामीण कर्मबीर ने बताया कि योगेश्वर इस बार स्वर्ण पदक जीतेगा। उसके पदक जीतते ही जहां पूरा देश जश्न मना रहा होगा, वहीं गांव में दीवाली मनाई जाएगी। रविवार को मैच देखने के अलावा कोई भी ग्रामीण कोई कार्य नहीं करेगा।

योगी के हर दांव पर चलेंगी बम व पटाके
ग्राम पंचायत मिठान पाना के सरपंच राजेश मलिक ने बताया कि पूरा गांव योगेश्वर दत्त का मुकाबला एक साथ देखेगा। योगेश्वर के हर दांव पर बम-पटाखे छूटेंगे और मिठाइयां बांटी जाएंगी। योगेश्वर स्वर्ण पदक जीतेगा, इसका पूरे देश को विश्वास हैं। जीत पर दिवाली जैसा जश्न मनाया जाएगा।

सुबह से होगा हवन, जीत की करेंगे दुआ
ग्राम पंचायत बावला पाना की सरपंच मंजीता मलिक ने कहा कि योगेश्वर की जीत के लिए सुबह से ही गांव में हवन-यज्ञ शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मैच शुरू होते ही गांव के लोग एक साथ मैच देखेंगे। योगेश्वर के मैच जीतते ही ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जाएगा।


घर आने लगे रिश्तेदार
योगेश्वर दत्त के भाई मुकेश ने बताया कि वे भी पूरे गांव के साथ मिलकर मैच देखेंगे। हालांकि घर पर रिश्तेदार आने लगे हैं। वे भी योगी की जीत की गवाह बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed