{"_id":"689b9926fd2190f65e0d2d74","slug":"yogesh-and-kajal-won-the-marathon-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140661-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: योगेश और काजल जीते मैराथन मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: योगेश और काजल जीते मैराथन मुकाबले
Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित रेड रन मैराथन के दौरान विद्यार्थियों को
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में चल रहा हर वेलनेस जर्नी मासिक जागरूकता अभियान का अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर समापन किया गया। समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर बल दिया। जीवीएम की महिला प्रकोष्ठ, रेड रिबन क्लब (आरआरसी) तथा यूथ रेडक्रॉस काउंसिल (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हर वेलनेस जर्नी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रेड रन मैराथन रही। आईटीआई बुटाना के योगेश व ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल की काजल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 2000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। लड़कों में आईटीआई सोनीपत के विकास व लड़कियों में मेजबान जीवीएम की नेहा ने दूसरा और आईटीआई सोनीपत के मंजीत व जीवीएम की सखी ने तृतीय पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर रहे धावकों को 1500 व तृतीय रहे धावकों को 1000 रुपये पुरस्कार में दिए गए।
विज्ञापन
आईटीआई सोनीपत के अमित व भूपेंद्र, ताऊ देवीलाल महिला महाविद्यालय की रिया व जीवीएम की प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रत्येक को 500 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
पोस्टर प्लेकार्ड प्रतियोगिता में एचआईवी एड्स के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली एकता, ऋची व नीति ने प्रथम, मानसिक स्वास्थ्य को प्रदर्शित करने वाली जया, दीपिका व ईशा ने द्वितीय और युवा सशक्तीकरण की बुलंद तस्वीर प्रस्तुत करने वाली पायल, अक्षिता व श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्य व उप सिविल सर्जन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की संयोजक आस्था बतरा, आरआरसी एवं वाईआरसी संयोजक डाॅ. पूजा गुलाटी, डाॅ. गरिमा, डाॅ. निशा, डॉ. शिखा खुराना, टीना सिंह, राज्य परामर्शदाता सुरेंद्र सोलंकी, वंदना सचदेवा, प्रीति, मोनिका, सोनम उपस्थित रहे।