फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yamuna crisis: Drinking water crisis deepens in half the city due to rise in water level

यमुना का संकट : जलस्तर बढ़ने से आधे शहर में गहरा जाता है पेयजल संकट

Mon, 24 Jun 2024 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Yamuna crisis: Drinking water crisis deepens in half the city due to rise in water level
सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान जनसमस्याएं सुनते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत:
सोनीपत। यमुना के उफान पर आने से किनारे पर बसे गांव ही प्रभावित नहीं होते बल्कि आधा शहर भी प्रभावित हो जाता है। गांव जाजल में यमुना किनारे लगे रेनीवेल से शहर के आधे हिस्से में पानी सप्लाई होती है। यमुना का जलस्तर बढ़ते ही उसके चारों ओर पानी भर जाता है। वहां जाने तक का रास्ता नहीं बचता, जिससे रेनीवेल से होने वाले पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। ऐसे में लोगों के लिए पानी की किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन


सोनीपत शहर से 24 किलोमीटर दूर लंबी पाइप लाइन बिछाकर 100 करोड़ रुपये की लागत से गांव जाजल में यमुना किनारे रेनीवेल स्थापित किया गया था। यहां से 14 लाख लीटर पानी की रोजाना आपूर्ति होती है। इससे शहर के एक लाख से अधिक लोगों को पेयजल उपलब्ध होता है। यमुना में हर साल हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है। पानी सोनीपत की सीमा में करीब 42 किलोमीटर से गुजरकर दिल्ली की सीमा में जाता है। ऐसे में यमुना में जलस्तर बढ़ते ही रेनीवेल बंद करना पड़ता है। जाजल में लगाए गए रेनीवाल के चारों ओर यमुना का पानी भर जाता है, जिससे शहर के कबीरपुर, मॉडल टाउन, सब्जी मंडी, धानक बस्ती, आदर्श नगर, ऋषिनगर, शिव कॉलोनी, तारा नगर, नरेंद्र नगर और सिक्का कॉलोनी समेत अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन




जाजल रेनीवेल की बिजली सप्लाई भी करनी पड़ती है ठप

शहर के आधे हिस्से में जाजल स्थित रेनीवेल से पेयजल सप्लाई होती है। इसके लिए शहर में छह बूस्टिंग स्टेशन बने हुए हैं। जाजल से बूस्टिंग स्टेशनों में पानी आता है और उनसे शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। यमुना में पानी छोड़ने के बाद रेनीवेल के डूबने पर वहां लगी बिजली की मोटर व मशीनें पानी में डूब जाती हैं जिसके चलते वहां बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

शहर में पेयजल की बेहतर आपूर्ति के लिए जाजल में रेनीवेल लगाया गया है। यमुना में पानी आने के बाद कई बार पाइप टूट जाती थी। इस बार पाइप को चार फीट गहराई में दबाया गया है। प्रयास किया जा रहा कि रेनीवेल में पानी न घुसे और लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।

सूर्य धनखड़, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed