फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrote a letter to the PM demanding a ban on the blood trade.

Sonipat News: पीएम को पत्र लिखकर खून के धंधे को बंद कराने की उठाई मांग

Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wrote a letter to the PM demanding a ban on the blood trade.
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सिंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में खून के धंधे को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रक्तदान दान की वस्तु है। इस पर किसी प्रकार का मूल्य या टैक्स नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन

सरकारी ब्लड बैंक लगभग 1050 रुपये प्रति यूनिट और निजी ब्लड बैंक 1450 रुपये या उससे अधिक प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूलते हैं जबकि बड़े अस्पताल इससे भी अधिक राशि लेते हैं। यह प्रणाली रक्तदाता की भावना के विपरीत है और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ डालती है।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन ने आग्रह किया कि देश में ऐसा कानून बनाया जाए जिससे किसी भी सरकारी, निजी या सामाजिक संस्था के ब्लड बैंक को रक्तदान पर कोई भी प्रोसेसिंग शुल्क या फीस लेने की अनुमति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त से प्राप्त प्लाज्मा, प्लेटलेट्स आदि के अलग-अलग चार्ज न लिए जाएं क्योंकि यह सब उसी दान का हिस्सा है। सभी ब्लड बैंकों में रक्तदाता का डोनर कार्ड मान्य हो चाहे वह किसी भी संस्था का क्यों न हो। किसी भी अस्पताल को मरीज से जबरन नया डोनर बुलाने का दबाव डालने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed