फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestling Federation Cup will be held in Varanasi from 24 to 26 April.

Sonipat News: वाराणसी में 24 से 26 अप्रैल तक होगा कुश्ती फेडरेशन कप

Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation Cup will be held in Varanasi from 24 to 26 April.
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सीनियर कुश्ती फेडरेशन कप का आयोजन किया जाएगा। 24 से 26 अप्रैल तक होने वाले कुश्ती फेडरेशन कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें देशभर के पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


कुश्ती प्रशिक्षक रवींद्र सिंह छिक्कारा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होने वाले कुश्ती फेडरेशन कप में ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व महिला वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि फेडरेशन कप में 24 अप्रैल को फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो भार वर्ग के पहलवानों के मुकाबले होंगे। इसमें सबसे पहले सुबह सात से आठ बजे तक भार (वजन) किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक मुकाबले होंगे। दोपहर बाद फाइनल मुकाबले होंगे। 25 अप्रैल को महिलाओं में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो भारवर्ग की पहलवानों का मुकाबले होंगे। पहले सुबह सात से आठ बजे तक भार (वजन) किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक मुकाबले होंगे। इसके बाद फाइनल मुकाबले होंगे। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों के मुकाबले 26 अप्रैल को होंगे। इसमें 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो के पहलवान भाग लेंगे। सुबह सात से आठ बजे तक भार किया जाएगा और दोपहर एक बजे तक मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दिन ही होगी अवॉर्ड सेरेमनी

प्रतियोगिता के समापन के बाद उसी दिन शाम को फाइनल मुकाबलों के बाद अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed