फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wrestling competition, jhajjar win

राज्य स्तरीय कुश्ती के पुरुष वर्ग में झज्जर तो महिला वर्ग में हिसार बना चैंपियन

Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
wrestling competition, jhajjar win
कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते पहलवान। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। राज्यस्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें पुरुष वर्ग में 24 अंक के साथ झज्जर पहले, 22 अंक के साथ सोनीपत दूसरे और 17 अंक के साथ रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। जबकि महिला वर्ग में 195 अंकों के साथ हिसार पहले, 140 अंकों के साथ रोहतक दूसरे व 85 अंकों के साथ सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में 50 किग्रा. भार वर्ग में जींद की मीनाक्षी प्रथम, सोनीपत की हन्नी कुमारी द्वितीय व हिसार की कीमत तृतीय स्थान पर रही। 55 किग्रा में हिसार की अंजू प्रथम, रोहतक की सीतो द्वितीय व रोहतक की निकिता तृतीय रही। 59 किग्रा में सोनीपत की अंजली प्रथम, भिवानी की पुष्पा द्वितीय व करनाल की संजू देवी तृतीय रही। 65 किग्रा में पानीपत की पूजा प्रथम, रोहतक की आरती द्वितीय व भिवानी तृतीय तो 72 किग्रा में रोहतक की रितिका प्रथम, फतेहाबाद की आरजू द्वितीय व हिसार की पूजा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में 61 किग्रा में झज्जर का मोहित प्रथम, करनाल का नवजोत द्वितीय व झज्जर का रोहन ढूल तृतीय रहा। 70 किग्रा में सोनीपत का सुशील प्रथम, झज्जर का अमरपाल द्वितीय और रोहतक का मनीष तृतीय रहा। 79 किग्रा सोनीपत का पूनित प्रथम, रोहतक का विक्की द्वितीय व पानीपत का गुरमाल सिंह तृतीय रहा। 92 किग्रा में सोनीपत का सुनील कुमार प्रथम, सोनीपत का ही सचिन द्वितीय व झज्जर का मोहित तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 125 किग्रा में झज्जर का विशाल प्रथम, चरखी दादरी का प्रत्यक्ष द्वितीय व झज्जर के दिनेश धनखड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन पहलवानों को मिली सिधी एंट्री
यूपी के नोएडा में होने वाली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 50 किग्रा भार वर्ग में निर्मला, 72 किग्रा में नैना, 74 किग्रा में प्रवीन मलिक, 62 किग्रा में राधिका व 68 किग्रा भार वर्ग में अनीता को सीधा टिकट मिला। इन सभी पहलवानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्तर करने के आधार पर टिकट दिया गया है।

--
किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर कुश्ती करें पहलवान: दीपेंद्र हुड्डा
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छोटूराम कुश्ती अकादमी में बनाए गए चौ. रणबीर सिंह हुड्डा कुश्ती हॉल का उद्घाटन किया तो अकादमी के लिए पांच लाख रुपये व विधायक जयवीर की तरफ से दो लाख 51 हजार रुपये समेत कुल 11 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहलवानों से अपील करते हुए कहा वह टीकरी बॉर्डर पर धरनारत किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए कुश्ती का आयोजन करें। उन्होंने बताया कि धरनारत किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए कबड्डी खिलाड़ी प्रतियोगिता करा रहे हैं। वह हरियाणा कुश्ती संघ का अध्यक्ष होने के नाते सभी पहलवानों से अपील करते हैं कि वह भी किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed