{"_id":"69933280632971af900dbe41","slug":"wrestling-competition-in-dhanana-on-mahashivratri-winners-honoured-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149715-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महाशिवरात्रि पर धनाना में दंगल, विजेताओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महाशिवरात्रि पर धनाना में दंगल, विजेताओं को मिला सम्मान
Tue, 17 Feb 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
शिवनगरी धनाना में महाशिवरात्रि पर आयोजित दंगल में पहलवानों का हौसला बढ़ाते अतिथि और आयोजक। संवा
गोहाना। शिवनगरी धनाना में महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की तीसरी कुश्ती योगेश्वर दत्त अखाड़े और अतुल अखाड़ा महाकाल के पहलवानों के बीच हुई। इसमें अतुल अखाड़ा के पहलवान निशांत विजेता रहे।
दूसरी कुश्ती जतिन गोहाना और लड्डू गोहाना के बीच हुई। इसमें मेहर सिंह अखाड़े के लड्डू पहलवान जीते। पहली कुश्ती परमजीत कथूरा और आशीष धनाना के बीच बराबरी पर खत्म हुई।
दंगल में दूर-दूर से पहलवान पहुंचे और दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को पारितोषिक देने समाजसेवी सेठ घनश्याम तायल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करते हैं, इसलिए खिलाड़ी राष्ट्र का गौरव होते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अनिल धनाना, डीएसपी सतीश कुमार, बिजेंद्र शास्त्री, डॉ. राममेहर राठी, अनिल कुमार सरपंच प्रतिनिधि, सोमबीर जाटायन, रमेश शर्मा, बलबीर शास्त्री, रणबीर पहलवान, विजय पहलवान, जगदीश जाटान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।