फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers showed their strength in district level school competition

Sonipat News: जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 26 Aug 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in district level school competition
सोनीपत के गांव भदाना स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में सोमवार को लड़कों के कुश्ती के मुकाबले कराए गए। इसमें जिले के विभिन्न खंडों के पहलवानों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता के मुकाबले गांव भदाना स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में हुए। प्रतियोगिता में गांव जुआं के सुमित व प्रियांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 1 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में गांव जुआं के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलो भार वर्ग में रुपेश, 52 किलो भार वर्ग में अंशुल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सुमित ने 55 किलो व हिमांशु ने 60 किलो भार वर्ग में पहला स्थान जीता। विजेता पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोमवार को अंडर 14 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। मंगलवार को अंडर- 17 व अंडर - 19 के मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे अंडर-14 के विजेता पहलवान
-मयंक (38), कार्तिक (41, एचके वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गन्नौर), योगेश (44, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,खेवड़ा), दीक्षित (48, राजकीय उच्च विद्यालय बजाना), आर्यन (57, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा), हितेश गुलिया (62, हर्ष पब्लिक स्कूल), रोहित (68, ममता मॉडल स्कूल), प्रतीक (75 किलो, हर्ष पब्लिक स्कूल गन्नौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed