फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers Protest: Sangeeta Phogat wife of Wrestler Bajrang Punia seeks support from people on social media

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता ने लिखा- सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं

Sat, 29 Apr 2023 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 01:17 AM IST
सार

पहलवान संगीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लोगों से समर्थन मांगा है। ‘आई स्टैंड विद माई चैंपियंस’ का मैसेज ट्वीट करने के लिए कहा है। पहलवान बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता ने लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं। 

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Sangeeta Phogat wife of Wrestler Bajrang Punia seeks support from people on social media
सोशल मीडिया पर संगीता की तरफ से डाली गई पोस्ट, दूसरी ओर हरेंद्र पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान सोशल मीडिया पर सभी से समर्थन मांग रहे हैं। ओलंपियन बजरंग पूनिया की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान संगीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाला है कि सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी से आई स्टैंड विद माई चैंपियंस का मैसेज ट्वीट करने की अपील की। बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र पूनिया ने लिखा है इंसाफ की लड़ाई के लिए निमंत्रण नहीं भेजे जाते। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ पहलवान और उनके परिजन धरने पर बैठे हैं। पहलवान न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने समर्थन की लड़ाई को तेज कर दिया है।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता भी दिल्ली में डटी हुई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से समर्थन मांगते हुए संदेश पोस्ट किया है कि देश की चैंपियन बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही लिखा कि खिलाड़ियों के समर्थन में आप भी ट्वीट पर आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील करते हुए लिखा है कि सभी ‘आई स्टैंड विद माई चैंपियंस’ का संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करें। इतना ही नहीं उन्होंने एक अन्य मैसेज पोस्ट किया है कि कांटे भी चुभेंगे, पत्थर भी गढ़ेंगे, ये मंजिलों के रास्ते हैं यूं ही तंग करेंगे।


दिल्ली में डटे बजरंग पूनिया के बड़े भाई हरेंद्र पूनिया लगातार समर्थन में खड़े हैं। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर सभी से पहलवानों का समर्थन करने की अपील करते हुए लिखा है कि ‘इंसाफ की लड़ाई में निमंत्रण नहीं दिए जाते, जिसका जमीर जिंदा होता है वे खुद चले आते हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed