फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers Protest: Now the wrestler will take a big decision in his own panchayat

Wrestlers Protest: खुद की पंचायत में पहलवान लेंगे बड़ा फैसला, किसान गुटों की खींचतान दूर कर दिखाएंगे एकजुटता

Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
सार

पहलवान किसान गुटों की खींचतान को आंदोलन से दूर रखना चाह रहे हैं। किसान, किसान आंदोलन के बाद से टिकैत गुट व चढूनी गुट में बंट गए हैं। बजरंग बोले कि विनेश व साक्षी पूरे घटनाक्रम में टूट गईं हैं, परिवार को निगरानी रखनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Now the wrestler will take a big decision in his own panchayat
गांव मुंडलाना में समर्थन पंचायत को संबोधित करते पहलवान बजरंग पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ न्याय मांग रहे पहलवानों ने अब आखिरी दांव लगाने की तैयारी कर ली है। अब तक पंचायत-पंचायत खेल रहे किसान संगठनों को एकजुट नहीं होते देख पहलवानों ने अब खुद महापंचायत करने का निर्णय लिया है। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के मुंडलाना में किसान यूनियन के चढूनी ग्रुप की हुई पंचायत में साफ कह दिया कि लड़ाई को मुकाम तक ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


पहलवानों की लड़ाई में किसान संगठनों व नेताओं ने आगे आकर समर्थन तो दिया, लेकिन लड़ाई अब तक निर्णायक मोड़ तक नहीं पहुंच सके। यहां तक की किसान नेता पंचायत भी अलग-अलग कर समर्थन का दंभ भरते दिखाई दिए, लेकिन एकजुट नहीं हो सके। ऐसे में अलग-अलग मंच पर निर्णय तो लिए, लेकिन बड़ा निर्णय नहीं ले सके।
विज्ञापन


मुंडलाना की आयोजित समर्थन पंचायत में पहुंचे बजरंग पूनिया ने मंच से कह दिया कि अब पंचायत हम यानी पहलवान बुलाएंगे, जिसमें सभी संगठनों को आमंत्रित करेंगे। इसी पंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि पहलवान किसान गुटों की खींचतान को आंदोलन से दूर रखना चाहते हैं। किसान आंदोलन में ही किसान टिकैत गुट व चढूनी गुट में बंटे नजर आए थे। ऐसे में अब पहलवान नहीं चाहते कि उनके आंदोलन पर इसका कोई असर पड़े। ऐसे में उन्होंने अपनी अगुवाई में महापंचायत करने का निर्णय सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग के निर्णय ने पहले चौकाया, फिर लोगों ने सराहा
बजरंग पूनिया ने जब मंच संभाला तो अपने साढ़े तीन मिनट के भाषण में सबसे पहले उन्होंने एक ही बात कही कि अभी समर्थन पंचायत में कोई बड़ा निर्णय न लिया जाए। उनके यह कहते ही सभी चौंक गए। पहले ही कहा गया था कि मुंडलाना की पंचायत में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। ऐसे में बजरंग की बात पर सभी अचंभित रह गए।

हालांकि जब उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर पहलवानों की महापंचायत में आएं। वहां पर भी सभी मिलकर एकमत से बड़ा फैसला लेंगे। अलग-अलग रहकर लड़ाई नहीं जीत सकते। यह इज्जत और मान-सम्मान की लड़ाई है। इसके बाद सभी ने उनके निर्णय को सराहा। साथ ही आश्वासन दिया कि पहलवान जो भी कहेंगे, उसे माना जाएगा। पहलवानों की लड़ाई में उनका पूरा साथ है। उनके निर्णय के अनुसार वह चलेंगे।


विनेश व साक्षी पूरे घटनाक्रम में टूटी, परिवार को रखनी पड़ रही निगरानी
ओलंपियन बजरंग पूनिया ने मंच से कहा कि साक्षी मलिक व विनेश फोगाट पर 28 मई व 30 मई के घटनाक्रम का बुरा असर पड़ा है। पूरी तरह टूट चुकी बेटियों को परिवार की निगरानी रखनी पड़ रही है। परिवार का एक सदस्य सदैव उनके साथ रहता है। उन्हें लगातार हौसला दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed