फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers Protest: Inspirational post of Sangeeta and Vinesh fills wrestling lovers with enthusiasm

Wrestlers Protest: संगीता और विनेश प्रेरक पोस्ट से कुश्ती प्रेमियों में भर रहीं जोश, साक्षी ने भी बढ़ाया हौसला

Mon, 01 May 2023 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 05:57 PM IST
सार

संगीता ने सोशल मीडिया पर दो मैसेज पोस्ट कर कुश्ती प्रेमियों को उत्साहित किया है। विनेश ने कविता पोस्ट कर जोश भरा है। साक्षी मलिक ने भी हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Inspirational post of Sangeeta and Vinesh fills wrestling lovers with enthusiasm
संगीता फोगाट। क्षी मलिक। विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को प्रदेश के किसान व खाप संगठनों के साथ ही सामाजिक व कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है । ऐसे में लोगों का जोश बढ़ाने और उनमें हौसला भरने में महिला पहलवान भी पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


वह अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रेरक संदेश पोस्ट कर कुश्ती प्रेमियों में उत्साह भर रही हैं। विनेश फोगाट, संगीता फोगाट लेकर साक्षी मलिक की पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता फोगाट सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पहलवानों के लिए समर्थन जुटा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बजरंग व अन्य के साथ खाना खाते हुए संदेश पोस्ट किया कि ‘आंखों में नींद रड़क रही है, सोने की चाह मिट गई है’। वहीं उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर लिखा कि ‘कश्तियां उनकी डूबती जिनके ईमान डगमगाते हैं, जिनके दिल में नेकी हो वो तो पार उतर जाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ओलंपियन साक्षी मलिक की पोस्ट ‘जिंदगी में संघर्ष की रात जितनी ही काली होगी, सफलता की सुबह उतनी ही खुशियों वाली होगी।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने विनेश के साथ हाथ जोड़े हुए मार्मिक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने पोस्ट की है ‘अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।’ महिला खिलाड़ी अपनी पोस्ट से लगातार लोगों को उत्साह बढ़ा रही हैं।

विनेश ने पोस्ट की कविता
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता ‘मिलकर लड़ेंगे हम’ पोस्ट की है। जिसमें लिखा है-

‘मत घबराओ साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम।
मत चलो अकेले भरी भीड़ में, समूह में रहेंगे हम।
सोचो कितनी पीड़ा होगी, कितने शब्द सुनोगे तुम।
अकेले कितने वार सहोगे, थक जाओगे तुम।
साथ रहेंगे और साथ लड़ेंगे, और जीत जाएंगे हम।
मत घबराओ साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम।
संगठित प्रयासों का परिणाम मिलेगा, मगर थोड़ी पीड़ा होगी।
छल और कुटिल राजनीति की फिर कुछ क्रीड़ा होगी।
शत्रु कितना घातक, साथ आकलन करेंगे हम।
मत घबराओ साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम।
संख्या बल देख हमारा, दुश्मन की जड़ें हिल जाएंगी।
शक्ति दुश्मन की कितनी भी हो, हमें नहीं डिगा पाएगी।
एक दूसरे का सहारा बनकर सहयोगी रहेंगे हम।
मत घबराओ साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम।
विजय पताका फहराएंगे, समूचा विश्व करेगा गर्व,
भावी पीढि़यां याद करेंगी, नया दुश्मन भी हो जाएगा सन्न।
लक्ष्य हमारा पूरा होगा, फिर संग उत्सव करेंगे हम।
मत घबराओ साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed