{"_id":"6679b34014fec0d8bd0e5ca6","slug":"wrestlers-of-yudhveer-akhara-won-medals-in-asian-championship-trials-sonipat-news-c-197-1-snp1007-120148-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युद्धवीर अखाड़े की पहलवानों ने एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युद्धवीर अखाड़े की पहलवानों ने एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में जीते पदक
Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
पहलवान तपस्या
सोनीपत। जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में म्हारी लाडलियाें ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहलवान तपस्या ने ट्रायल में 57 किलो भार वर्ग में व पहलवान रुबीन ने अंडर 15 आयु वर्ग के 62 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहलवान तपस्या व रुबीन ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़े में अभ्यास करती है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहलवानों ने भाग लिया था।
ट्रायल में सोना जीतने पर पहलवान तपस्या व रुबीन का चयन थाईलैंड में 21 से 24 जुलाई को होने वाली जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में हुआ है। तपस्या ने ट्रायल के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पहलवान भानु को चित किया व फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की पहलवान को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। रुबीन ने सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पहलवान को हराया व फाइनल मुकाबले में पंजाब की पहलवान को हराकर एशियाई चैंपियनशिप की टिकट हासिल की। तपस्या मूल रूप से झज्जर के गांव खानपुर कलां की रहने वाली है। उन्होंने इससे पहले भी वर्ष 2023 में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। तपस्या ने वर्ष 2022 व 23 में राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। तपस्या हरियाणा कुमारी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। वहीं, रुबीन रोहतक के गांव हुमायूंपुर की रहने वाली है। उन्होंने पहले भी वर्ष 2023 में अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। युद्धवीर अखाड़ा संचालक पहलवान देवी सिंह ने दोनों पहलवानों का जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में चयन होने पर बधाई दी।