फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers from all over the country will gather again in Sonepat Sai to give trials for Asian Wrestling

Sonipat News: एशियन कुश्ती का ट्रायल देने के लिए सोनीपत साई में फिर से जुटेंगे देशभर के पहलवान

Wed, 24 May 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from all over the country will gather again in Sonepat Sai to give trials for Asian Wrestling
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में एक बार फिर से देशभर के पहलवान जुटेंगे। तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 और 20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए बहालगढ़ साई में ट्रायल लिए जाएंगे। प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान शहर में आयोजित की जाएगी। ट्रायल समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा की निगरानी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला पहलवानों के ट्रायल के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। तीनों वर्ग के सभी 10 भार में ट्रायल लिए जाएंगे। ओपन ट्रायल में वही पहलवान भाग ले सकेंगे जिनके पास पासपोर्ट है और ट्रायल की शर्तें पूरी करते हैं। भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि ट्रायल 5 से 8 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 जुलाई तक जॉर्डन के अम्मान शहर में किया जाएगा।
विज्ञापन


भारवर्ग में दो किलो की मिलेगी छूट
ट्रायल प्रक्रिया में भार के दौरान पहलवानों को दो किलो की छूट दी जाएगी। भार के साथ ही ट्रायल प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी मेट पर अलग-अलग कैमरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहले भी तदर्थ समिति अंडर-17 व अंडर-23 की ट्रायल प्रक्रिया निष्पक्षता और बेहतर तरीके से करा चुकी है। -भूपेंद्र सिंह बाजवा, सदस्य तदर्थ समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed