फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World Wrestling Championship: Deepak Poonia injured, now Sanjeet will represent

World Wrestling Championship: चोटिल हुए दीपक पूनिया, अब संजीत करेंगे प्रतिनिधित्व, उधर ग्रीको रोमन का दल रवाना

Fri, 09 Sep 2022 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 03:05 AM IST
सार

10 से 18 सितंबर तक सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती होगी। चैंपियनशिप ग्रीको रोमन के पहलवानों का दल अपने प्रशिक्षक सहित रवाना हो गया है। फ्री-स्टाइल के पहलवान 13 सितंबर को जाएंगे। 

विज्ञापन
World Wrestling Championship: Deepak Poonia injured, now Sanjeet will represent
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रवाना होता भारतीय दल। संवाद - फोटो : Sonipat

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले ही अमेरिका में अभ्यास कर रहे पदक के दावेदार दीपक पूनिया चोटिल हो गए हैं। अब उनके स्थान पर संजीत सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। दीपक पूनिया के हाथ में चोट लगने के कारण गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के आदेश के बाद साई सोनीपत में 86 किलो भारवर्ग में ट्रायल कराया गया। चैंपियनशिप 10 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी।

विज्ञापन


वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह की अगुवाई में बेलग्रेड के लिए रवाना हो गए हैं। महिला पहलवानों का दल 10 सितंबर व फ्री स्टाइल के पहलवान 13 सितंबर को जाएंगे। फ्री स्टाइल वर्ग के स्टार पहलवान दीपक पूनिया अमेरिका में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन


दीपक पूनिया और बजरंग पूनिया अमेरिका के मिशिगन में एक माह से अभ्यास कर रहे हैं। उनके चोटिल होने की जानकारी के बाद वीरवार को भारतीय कुश्ती संघ के आदेश पर साई सोनीपत में फ्री स्टाइल के 86 किलो भारवर्ग में फिर से ट्रायल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि इसमें पहलवान संजीत का चयन किया गया। अब दीपक पूनिया के स्थान पर संजीत विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे। इंडियन नेवी के पहलवान संजीत झज्जर के गांव चांदपुर के रहने वाले है। वह सोनीपत के रायपुर अखाड़े में अभ्यास करते थे।

ग्रीको रोमन का दल रवाना
ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह ने बताया कि ट्रायल में चुने गए 10 पहलवानों के साथ वह बेलग्रेड के लिए रवाना हो गए हैं। दल में ग्रीको रोमन के अर्जुन हलकुर्की (55), ज्ञानेंद्र दहिया (60), नीरज (63), आशु (67), विकास (72), सचिन (77), हरप्रीत सिंह (82), सुनील मलिक (87), दीपांशु (97) और सतीश (130) शामिल हैं।


दीवान सिंह ने कहा-आशु कुमार लेकर आएगा पदक
गांव पांची जाटान निवासी पहलवान आशु कुमार भी ग्रीको रोमन टीम के साथ रवाना हुए है। वह 67 किलो भार में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आशु एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। आशु के पिता दीवान सिंह ने कहा कि उनका बेटा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed