फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World Tourism Week begins in Hakenvi

Sonipat News: हकेंवि में विश्व पर्यटन सप्ताह शुरू

Wed, 25 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Week begins in Hakenvi
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को विश्व पर्यटन सप्ताह की शुरुआत की। विकास सिवाच ने बताया कि इस सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर पर्यटन उद्योग और उससे जुड़ी शिक्षा के स्तर पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, व्यावसायिक एवं प्रबंधन अध्ययन पीठ के अधिष्ठाता प्रो. रंजन अनेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग के प्रमुख प्रो. रणबीर सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पर्यटन शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटन सप्ताह के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रो. रणबीर सिंह ने पर्यटन प्रबंधन, आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध विविध करियर से प्रतिभागी विद्यार्थियों अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. शिखा कुमारी तथा विभाग के सभी शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed