{"_id":"679fddb0c4ec517ec90822cf","slug":"worker-dies-due-to-vehicle-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131712-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बिहार के जिला मुंगेर के गांव मुढेरी निवासी सुमित ने बताया कि वह अपने पिता मनोज शाह के साथ बहालगढ़ में रहते हैं। उनके पिता रात को मजदूरी कर घर लौट रहे थे। जब वह बहालगढ़ के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर बलराज ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और अपने पिता को अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुमित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन के बारे में सुराग लगा रही है।