{"_id":"6727c52c82f39fcc3703eed4","slug":"work-to-replace-dilapidated-wires-begins-for-uninterrupted-power-supply-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127110-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू
Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बिजली निगम की ओर से अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को चिह्नित किया जा रहा है। जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।
बिजली निगम का दावा है कि लाइन व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के बाद भविष्य में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। बिजली निगम ने शहर में तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बिजली कर्मियों को जर्जर तारों व अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार कर निगम को देने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि उनको दुरुस्त करने का काम शुरू किया जा सके। इसके अलावा बिजली निगम ने शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च कर 40 किलोमीटर में तार व 153 किलोमीटर में केबल को बदलने की तैयारी है। बिजली निगम ने योजना बनाकर मुख्यालय में भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद तार व केबल बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
क्षेत्र में लगाए करीब 650 ट्रांसफार्मर
बिजली निगम के अनुसार वर्तमान में गोहाना क्षेत्र में 650 ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन बढ़ रही खपत के अनुसार ट्रांसफार्मरों पर क्षमता तक लोड रखने के लिए और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिससे गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
-
वर्जन
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तार बदले जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों के लोड को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए लोड वाले ट्रांसफार्मरों की सूची तैयार की जा रही है।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।