{"_id":"6afe1065b458aa7702010a52","slug":"the-census-will-begin-on-january-25-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164112-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना
विज्ञापन
सोनीपत। जनगणना-2027 को लेकर हरियाणा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक चलेगा। इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान लोग घर बैठे पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जनगणना के लिए स्कूल शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद गणक घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे और दर्ज किए गए विवरण का सत्यापन करेंगे। जनगणना का पूरा काम डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए गणकों को स्मार्टफोन पर विशेष मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए जनगणना कार्य की प्रगति और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जनसंख्या गणना पूरी होने के बाद 1 से 5 मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर भी आयोजित किया जाएगा।
40 सवालों के माध्यम से जुटाई जाएगी जानकारी
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार करने, सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरत का आकलन करने और प्रदेश में जनसंख्या से जुड़ी आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आधार और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज रखें तैयार
उपायुक्त नेहा सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान गणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। इसके लिए आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित विवरण तैयार रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर जानकारी दी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की ओर से दी गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएंगी।
बाधा डालने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जनगणना के अधिकृत कर्मचारियों के सरकारी कार्य में बाधा डालने या उनके काम में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जाएगी। धारा 11(1)(क) के तहत ऐसे मामलों में तीन वर्ष तक के कारावास और एक हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने और घर पहुंचने वाले गणकों को पूरा सहयोग देने की अपील की, ताकि जिले में कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे।