फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on the final layer of Shahpur to Purkhas via Sheikhpura Road begins

Sonipat News: शाहपुर से पुरखास वाया शेखपुरा रोड पर अंतिम लेयर का काम शुरू

Sat, 29 Nov 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Work on the final layer of Shahpur to Purkhas via Sheikhpura Road begins
फोटो 19- सोनीपत के गन्नौर शाहपुर, पुरखास वाया शेखपुरा रोड पर अंतिम लेयर बिछाने का काम रोलर से स
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग ने गन्नौर शाहपुर, पुरखास वाया शेखपुरा रोड पर अंतिम लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण पर विभाग की ओर से 3 करोड़, 50 लाख, 47 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सड़क का पुनर्निर्माण होने से चार गांव सहित वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग ने एक सप्ताह के अंदर काम को पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, हरिओम, प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब दो साल से खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। गड्ढों के चलते वाहन हिचकोले खा रहे थे।
विज्ञापन

सड़क के समाधान की मांग को लेकर विधायक व विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सड़क का पुनर्निर्माण शुरू किया था। अब जल्द सड़क का सुधार होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो सकेगा। लोगों को आने-जाने में गड्ढों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलके में चल रहे सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करवाया जाएगा। अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इन कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्नौर
शाहपुर-पुरखास रोड पर शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को जल्द सुविधा का लाभ मिल सकें। सड़क का पुनर्निर्माण होने के बाद अंतिम लेयर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed