{"_id":"67c99502aa672bdb050661a2","slug":"work-of-laying-interlocking-tiles-started-on-nizampur-khurd-road-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133295-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजामपुर खुर्द रोड पर इंटरलाॅकिंग टाइल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजामपुर खुर्द रोड पर इंटरलाॅकिंग टाइल बिछाने का काम शुरू
Fri, 07 Mar 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के खरखौदा के दिल्ली मार्ग से निजामपुर खुर्द जाने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग
खरखौदा। दिल्ली-खरखौदा मार्ग से निजामपुर खुर्द जाने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने इंटरलाॅकिंग टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को आवागमन में गड्ढों से निजात मिल सकेगी। खस्ताहाल सड़क से न केवल निजामपुर खुर्द के ग्रामीण परेशान थे, बल्कि अन्य राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर गांव सैदपुर गोशाला के सामने से निजामपुर खुर्द के लिए जा रहा मार्ग काफी समय से खस्ताहाल था। उबड़-खाबड़ सड़क के कारण निजामपुर खुर्द के लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके थे। विभाग ने लोगों की मांग पर करीब 75 लाख रुपये से खस्ताहाल सड़क पर इंटरलाॅकिंग टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
-- -
गांव निजामपुर खुर्द जाने वाले मार्ग पर इंटरलाॅकिंग टाइल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सुमित कौशिक, जेई, लोक निर्माण विभाग