फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work is being done under police supervision, farmers will again call Mahapanchayat

Sonipat News: पुलिस की निगरानी में हो रहा काम, किसान फिर बुलाएंगे महापंचायत

Wed, 03 Apr 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Work is being done under police supervision, farmers will again call Mahapanchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत/राई। गांव नाहरा में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने को लेकर किसानों व प्रशासन के बीच तनातनी के बीच मंगलवार को पुलिस की निगरानी में गड्ढे खोदने का काम तेज कर दिया गया है। टावर कंपनी की मांग पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है। उधर, मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे किसानों ने धरना स्थल पर पंचायत की। पंचायत में पुलिस की तरफ से किसानों पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष जताया गया। साथ ही कहा कि वह धरना जारी रखेंगे।
किसान मुकदमों से डरने वाले नहीं है। साथ ही किसान अब एक बार फिर महापंचायत करने जा रहे हैं जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी। गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में दिल्ली के औचंदी से सोनीपत के गांव माहरा तक लाइन बिछाई जा रही है जिसका गांव नाहरा के किसान विरोध कर रहे हैं। किसान इसके लिए मार्केट रेट का मुआवजा मांग रहे हैं। किसानों को हिरासत में लेकर कंपनी ने टावर लगाने का काम भी शुरू करा दिया था, लेकिन उसके बाद से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। यहीं नहीं इस मामले में कंपनी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किसानों की कई बार बैठक भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को किसानों ने महापंचायत की थी। जिसके बाद कंपनी की तरफ से खोदे गए गड्ढों को भर दिया था। फैसला लिया गया था कि मुआवजा मिलने तक काम नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान किसानों व पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हुई थी। इसी तरह दूसरे दिन सोमवार को मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती में कंपनी ने फिर से गड्ढों को खोदने का काम शुरू किया तो फिर से गांव की महिलाएं व कुछ किसानों के साथ पुलिस की तनातनी हो गई थी। पुलिस ने विरोध करने जा रहे किसानों को रोक दिया था।
विज्ञापन




किसानों पर दर्ज मुकदमे पर दी चेतावनी

कुंडली थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारी के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी देने व सरकारी अधिकारियों से दुव्र्यवहार करने के आरोप में 16 नामजद समेत 100 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नामजद किसानों में कई किसान नेता भी शामिल हैं। इनमें भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य रवि आजाद, नाहरा के सरपंच उमेश दहिया, जिला पार्षद राकेश, सतेंद्र, बलजीत डागर, प्रवीन दहिया, जयभगवान, हंसराज राणा, राजेश दहिया, ओमप्रकाश, नसीब, रोजी देवी, सावित्री देवी, संतोष व दया समेत अनेक अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने मंगलवार को धरना स्थल पर पंचायत की और मुकदमे दर्ज किए जाने के मामले में रोष प्रकट किया। किसानों ने वह अपनी जमीन के लिए फांसी पर चढऩे को तैयार है। इस दौरान जल्द फिर से महापंचायत करने की बात कही गई। प्रधान उमेश दहिया ने कहा कि वह मुकदमे दर्ज करने से डरने वाले नहीं है। कंपनी व सरकार को हर हाल में मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से देना पड़ेगा, अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात भर चलता रहा काम, पुलिस रही तैनात

तनातनी के बीच नाहरा में पावर ग्रिड लाइन बिछाने के लिए काम जारी है। बताया जा रहा है कि रात को भी काम किया गया। किसानों की तरफ से भरे गए सभी गड्ढों से बुलडोजर की मदद से मिट्टी निकाल दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसानों के विरोध की आशंका के चलते रात को भी पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed