फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women's University, the holy place of Bhagat Phool Singh: Prof. Sudesh

महिला विश्वविद्यालय भगत फूल सिंह की तपोस्थली : प्रो. सुदेश

Sat, 24 Feb 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Women's University, the holy place of Bhagat Phool Singh: Prof. Sudesh
खानपुर कलां के बीपीएस महिला विवि में सेल्फी प्वाइंट पर पूर्व छात्राओं के साथ महिला विश्वविद्या
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि यह महिला विश्वविद्यालय मात्र शिक्षण संस्थान ही नहीं बल्कि महान शिक्षाविद भगत फूल सिंह की तपोस्थली है।
विज्ञापन

कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके बलिदान और उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा व सशक्तिकरण में जन भागीदारी का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने यह बात भगत फूल सिंह की जयंती पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान विवि की यज्ञशाला में हवन करवाया गया। कहा कि भगत फूल सिंह के जीवन चरित्र व उनके त्याग की अवधारणा को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भगत फूल सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत गुरुकुल परंपरा और भगत फूल सिंह का दर्शन विषय पर आधारित एड ऑन कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगत फूल सिंह ने विषम परिस्थितियों में कठिन संघर्ष करते हुए शिक्षा रूपी पौधे को लगाया था, जो आज विश्वविद्यालय रूपी वट वृक्ष बन गया है। भगत फूल सिंह और बहन सुभाषिणी देवी के विचार व नारी शिक्षा में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनसे जुड़े संस्मरणों का दस्तावेजीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर कमला, ज्ञानवती, ब्रह्मवती, साहिब कौर, कुलसचिव प्रो. नीलम मलिक मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed