फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women's role is important in the development of society: Rathi

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम : राठी

Sun, 08 Mar 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Women's role is important in the development of society: Rathi
फोटो : साेनीपत के अशोक विहार में बैठक करते ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के सदस्य। स्रोत: सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अशोक विहार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के अधिकार, नशाखोरी, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर मंथन किया गया।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। उनको हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए। आज महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी, दहेज प्रथा व नशाखोरी के कारण घरों में माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अन्नु ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को कई प्रकार की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए समाज में जागरूकता, शिक्षा और मजबूत कानूनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर दहिया ने समाज के लोगों से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सामाजिक संगठनों और जनता को मिलकर काम करना होगा।
इस दौरान बिमला, सीमा, भारती, आभा, सुशील, भारत, सुनील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed