{"_id":"672a81f447cb5b938d0fd704","slug":"women-victims-of-violence-can-call-helpline-number-181-sonia-aggarwal-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127204-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा पीड़ित महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 181 पर कर सकती हैं कॉल : सोनिया अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा पीड़ित महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 181 पर कर सकती हैं कॉल : सोनिया अग्रवाल
Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर बातचीत
सोनीपत। हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने मंगलवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रशासक अंशु जैन से यहां रह रहीं महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत की और निर्देश दिए कि यहां आने वाली पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा व सभी सुविधाएं मुहैया करवाएं, जिससे वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने कहा कि सखी वन स्टाॅप सेंटर की तरफ से हिंसा की शिकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए, जिससे मुश्किल के समय महिलाओं को इस केंद्र से सुविधाएं मिल सकें। आम लोगों में इस बारे में जागरूकता होगी तो जरूरत पड़ने पर महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं व बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करना है। यहां दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, तेजाब पीड़ित, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर क्राइम, लापता होने, अपहरण, दहेज आदि महिलाओं व लड़कियों को तत्काल मदद मुहैया करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं को एक फोन काॅल पर तत्काल मदद, पीड़ित महिलाओं के लिए मेडिकल जांच इलाज की व्यवस्था, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लिए रोजगार उपलब्ध करवाना, आपात स्थिति में रहने-खाने और उपचार की सुविधा, केंद्र में कानूनी सलाह के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराना, पीड़ित महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।