{"_id":"60fdaa558ebc3e3bfe1bf7f4","slug":"women-sucide-husbend-and-four-relative-arrest-sonipat-news-rtk6189269167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
गांव पिपली में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विवाहिता के चचेरे भाई के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झज्जर के गांव छारा निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने ताऊ की लड़की एकता की शादी 15 जनवरी को ही पिपली निवासी दीपक के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही एकता के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एकता के साथ उसका पति मारपीट भी करता था और उसे दहेज में कार ना दिए जाने के ताने दिए जाते थे। उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहन के ससुराल पक्ष को यह आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी इस मांग को पूरा कर देंगे। लेकिन उनकी बहन पर प्रताड़ना जारी रही। एकता ने उन्हें इस बारे में बताया था।
ऐसे में उसके परिवार सदस्यों ने एकता के सुसराल पक्ष से बात भी की थी, लेकिन अब उन्हें पता चला कि एकता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया है। वह सूचना पाकर खरखौदा के निजी हास्पिटल में पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने एकता की मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।