{"_id":"69b41527cf18f511e60237a2","slug":"women-should-step-out-of-the-confines-of-their-homes-and-turn-their-dreams-into-reality-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150841-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर की चहारदिवारी से निकलकर सपनों को साकार करें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर की चहारदिवारी से निकलकर सपनों को साकार करें महिलाएं
Sat, 14 Mar 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
एनएसएसस शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत : संस्था
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने सभी को कहा कि महिलाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। यहां विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी नीरज कुमार ने कई उदाहरणों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया तथा स्टार्टअप और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच सरोज बाला का भी विशेष योगदान रहा।
इनकम टैक्स अधिकारी तरुण अत्री ने युवाओं को देश के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण की भावना से कार्य करने का संदेश दिया। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए शिविर में डॉ. प्रतिमा बत्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पीसीओडी और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
फिजीशियन डॉ. राजीव बत्रा ने स्वास्थ्य और आध्यात्मिक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
100 मीटर दौड़ में तान्या रही प्रथम
महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम भी शिविर के दौरान घोषित किए गए। 100 मीटर दौड़ में तान्या ने प्रथम, प्रिया दूसरे और तनु तीसरे स्थान पर रहीं। रिले रेस में कोमल, हिमांशी, प्रिया और प्रज्ञा की टीम ने पहला, इशिता, खुशी, जागृति और निष्ठा की टीम ने दूसरा और तनु, पलक, अनीशा और डिंपल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री-लेग रेस में प्रिया और प्रज्ञा की जोड़ी ने पहले, ईशा और इशिका दूसरे और निष्ठा व खुशी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। वन लेग रेस में प्रिया ने पहला, जागृति दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। मार्बल रेस में प्रिया ने पहला, तनु दूसरे और अनीशा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं गेट रेडी रेस में खुशी और प्रज्ञा की टीम ने प्रथम, निहारिका और अनीशा द्वितीय, इशिता और सलोनी की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।