{"_id":"653428d6a4f85682dc08bb94","slug":"women-riding-a-car-stole-clothes-worth-rs-125-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8172-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार सवार महिलाओं ने सवा लाख रुपये का कपड़ा चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार सवार महिलाओं ने सवा लाख रुपये का कपड़ा चुराया
Sun, 22 Oct 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार की गली नंबर-6 में स्थित दुकान में कपड़ा खरीदने आई कार सवार पांच महिलाएं सवा लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर ले गईं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
मयूर विहार निवासी सुनील कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी गली नंबर छह में गीता फैशन के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान पर उनकी पत्नी बैठती हैं। उनका बेटा भी पत्नी की मदद करता है। दुकान पर वीरवार शाम को करीब चार बजे कार सवार पांच महिलाएं आईं थीं। उस समय दुकान पर उनका बेटा अरमान और उसका दोस्त अमन बैठे थे। आरोपी महिलाओं ने धोखे से तीन बार में करीब सवा लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया। जब बेटे को मामले का पता लगा तो उन्हें अवगत कराया। इस पर उन्होंने तुरंत ही पुलिस को मामले की जानकारी दी।