{"_id":"a073b757735100f5904da5fbecde8b04","slug":"women-kill-for-dawri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सेवली में एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को काबू नहीं किया जा सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव सेवली में विवाहिता सोनिया की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सोनिया के भाई देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने सोनिया की शादी फरवरी माह में गांव सेवली निवासी संजीत के साथ हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मांग के चलते सोनिया को मौत के घाट उतारा गया है।
पुलिस ने इस संबंध में पति संजीत, सास व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मौसेरी बहन ने बताया था ड्यूटी पर नहीं आई
रोहट निवासी देवेंद्र ने बताया कि सोनिया और उसकी मौसेरी बहन बहालगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी।
शुक्रवार को सुबह के समय सोनिया को मौसेरी बहन ने फोन कर पूछा था कि आज अस्पताल क्यों नहीं आई। इस पर सोनिया ने बताया था कि उसे आने नहीं दिया जा रहा।
देवेंद्र के अनुसार इसके कुछ देर बाद सोनिया की ससुराल से फोन आता है कि सोनिया के पेट में दर्द है। जब तक वे पहुंचे तब तक सोनिया की मौत हो चुकी थी।
बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकांत, प्रभारी, थाना राई।