फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women Kill for Dawri

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 04 Jul 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

गांव सेवली में एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को काबू नहीं किया जा सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव सेवली में विवाहिता सोनिया की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सोनिया के भाई देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने सोनिया की शादी फरवरी माह में गांव सेवली निवासी संजीत के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मांग के चलते सोनिया को मौत के घाट उतारा गया है।

पुलिस ने इस संबंध में पति संजीत, सास व जेठ के खिलाफ  दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मौसेरी बहन ने बताया था ड्यूटी पर नहीं आई
रोहट निवासी देवेंद्र ने बताया कि सोनिया और उसकी मौसेरी बहन बहालगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी।

शुक्रवार को सुबह के समय सोनिया को मौसेरी बहन ने फोन कर पूछा था कि आज अस्पताल क्यों नहीं आई। इस पर सोनिया ने बताया था कि उसे आने नहीं दिया जा रहा।

देवेंद्र के अनुसार इसके कुछ देर बाद सोनिया की ससुराल से फोन आता है कि सोनिया के पेट में दर्द है। जब तक वे पहुंचे तब तक सोनिया की मौत हो चुकी थी।

बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकांत, प्रभारी, थाना राई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed