फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women Hockey India League: 17 women hockey players from Haryana shine in the auction

महिला हॉकी इंडिया लीग: ऑक्शन में हरियाणा की 17 महिला हॉकी खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Tue, 15 Oct 2024 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

हिसार की उदिता 32 लाख के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं हैं। हिसार की दीपिका ठाकुर और सिरसा की सविता को 20-20 लाख रुपये मिले हैं। सोनीपत की ज्योति को 16 लाख रुपये मिलेंगे। पहली बार हुए महिला सुपर लीग के ऑक्शन में प्रदेश की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

विज्ञापन
Women Hockey India League: 17 women hockey players from Haryana shine in the auction
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

महिला हॉकी इंडिया लीग के लिए हुए पहले दिन की नीलामी में प्रदेश की खिलाड़ियों पर जमकर रुपयों की बारिश हुई। पहले दिन की नीलामी में हिसार के न्यू पुलिस लाइन निवासी 26 वर्षीय भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी उदिता सबसे महंगी खिलाड़ी रही। उदिता को 32 लाख रुपये में शरांची रार बंगाल टाइगर्स की टीम ने अपने दल में शामिल किया है। उदिता टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम में भी शामिल थीं।

विज्ञापन


पहले दिन की नीलामी में प्रदेश की 17 खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर रुपये बरसाए। सिरसा के गांव जोधका निवासी ओलंपियन सविता पूनिया को सूरमा हॉकी क्लब की टीम ने 20 लाख रुपये दिए। पूर्व भारतीय कप्तान सविता ने लगातार तीन बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है। सविता की कप्तानी में ही देश ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता था।
विज्ञापन


हिसार निवासी अर्जुन अवॉर्डी दीपिका ठाकुर को दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया है। दीपिका ठाकुर भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान भी रह चुकी हैं। साथ ही कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा की नवनीत कौर को दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम ने 19 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच ने बताया कि सोनीपत की ज्योति 16 लाख, शर्मिला देवी 10 लाख, निधि 2 लाख रुपये में सूरमा हॉकी क्लब में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोनीपत की मनीषा को 3.70 लाख रुपये, इशिका को 5.40 लाख रुपये व शिल्पी डबास को दो लाख रुपये में दिल्ली एसजी पाइपर्स, नेहा गोयल को 10 लाख रुपये, निशा को 2.60 लाख रुपये, साक्षी राणा को 7 लाख रुपये व कनिका सिवाच को 3.10 लाख रुपये में ओडिशा वारियर्स ने शामिल किया है।


महिमा चौधरी को 10 लाख में शरांची रार बंगाल टाइगर्स ने अपने दल में शामिल किया। वहीं, हिसार की सोनिका टांडी को 5.40 लाख रुपये व हिसार की अन्नू को 10 लाख रुपये में ओडिशा वॉरियर्स ने अपने दल में शामिल किया है। नीलामी में देश की 250 तो विदेश की 70 खिलाड़ियों की किस्मत जगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed