फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   women Gang raped

महिला के साथ गैंगरेप

Fri, 19 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 19 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार वह सोनीपत दवाई लेने के लिए पति के साथ आई थी।
विज्ञापन


पति नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर कई दिनों तक पूर्व पति समेत पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी की रहने वाले एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जून को वह पति के साथ सोनीपत दवाई लेेने आई थी। वे लोग वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नमाज का वक्त हो गया और उसका पति नमाज अदा करने चला गया। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसके पड़ोस के गांव में रहने वाले मुशर्रफ, जमशेद और 2 अन्य सहित एक महिला गाड़ी में उसके पास आए।  आरोप है कि उन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे पीने का पानी दिया। उसने पानी पिया तो वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको पूर्व पति बृजेंद्र निवासी चंदौली के घर पाया। पीड़िता का आरोप है कि बृजेंद्र ने अपने घर पर मुशर्रफ, जमशेद और 2 अन्य के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

16 जून को वह किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब हुई और अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद ही वे लोग सोनीपत पहुंचे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मां ने दिया था खाना, दो बार ब्याही थी बिजेंद्र के साथ

शिकायकर्ता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि जब उसे कमरे में बंधक बनाया गया था तो बिजेंद्र की मां ही उसे खाना देती थी। बताया जा रहा है कि शिकायकर्ता ने बिजेंद्र से दो बार शादी की थी। सबसे पहले बिजेंद्र के साथ शादी करने के बाद उसने इमरान से शादी की। इसके बाद फिर से बिजेंद्र से शादी की, लेकिन दोबारा से इमरान से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed